Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

28 नवंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सर्वे अभियान में प्रदेश के चार बड़े शहरों की स्थिति खराब है। मुरैना, भिंड, शिवपुरी, उज्जैन, सिंगरौली, सागर और बुरहानपुर में डिजिटाइजेशन 75 प्रतिशत से कम है। 12 जिलों में 90 प्रतिशत गणना पत्रक की जानकारी एसआईआर पोर्टल पर दर्ज की जा चुकी है।
तीन करोड़ रुपये की हवाला राशि हड़पे जाने के मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। एसडीओपी पूजा पांडे जब भी गश्त में या रात में कार्रवाई करने बाहर जाती थी, तो उसे मोबाइल पर बताती थी। डकैती की रात दोनों में 53 बार बात हुई थी। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपित वीरेंद्र दीक्षित ने अपने मोबाइल का वाट्सएप चैट और डेटा डिलीट कर दिया था।
कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह पतंग उड़ा रहा एक नाबालिग लड़का हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गनीमत यह रही कि करंट का झटका खाने के बाद वह दूर जाकर गिरा। घायल बच्चे को तुरंत स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
मप्र में ग्वालियर में परिवहन मुख्यालय के साथ ही अन्य मुख्यालय भी हैं। परिवहन मुख्यालय की भव्य इमारत भी हुरावली पहाड़ी पर बनी हुई है। पिछले पांच महीने से आयुक्त विवेक शर्मा ग्वालियर में मुख्यालय में नहीं आए हैं, उनका चैंबर सूना पड़ा हुआ है। इसके अलावा परिवहन मुख्यालय के एडिशनल कमिश्नर का पद भी खाली पड़ा हुआ है।
इंदौर। महिला उद्यमी से हुई एक करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी में अपराध शाखा ने गुजरात और पंजाब में छापे मारकर दो युवकों को पकड़ा है। आरोपितों ने ठगी करने वाले गिरोह को फर्जी नाम से खरीदे सिमकार्ड की सप्लाई करना स्वीकारा है। ठगों का हेड क्वार्टर लाओस में बता रहे हैं। ठग लाओस में बैठकर अलग-अलग देशों के नागरिकों से ठगी कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में गुरुवार देर रात एक बाइक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी और उसे घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और टक्कर के बाद बाइक में आग भी लग गई। पुलिस ने पिकअप के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img