Saturday, March 28, 2026
24.1 C
Bhopal

7 नवंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे तत्काल टिकट और स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग पर ध्यान दें। विभाग का कहना है कि बढ़ती मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में कुछ अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। त्योहार समाप्त होते ही प्रवासी कामगार और छात्र बड़ी संख्या में वापस लौट रहे हैं, जिससे ट्रेनों में जबरदस्त दबाव बन गया है।
नरसिंहपुर शहर के ओसवाल (बच्छावत) परिवार की बेटी अनामिका ओसवाल, अपने पति दिनेश कांकरिया, डॉक्टर बेटी हर्षिता और चार्टर्ड अकाउंटेंट में अध्ययनरत बेटे विधान के साथ सांसारिक मोहमाया त्यागकर सन्यास के मार्ग पर अग्रसर हो रही हैं। यह पूरा परिवार आगामी 9 नवंबर को आचार्य जिन पीयूष सागर के पावन सान्निध्य में जैन दीक्षा ग्रहण करेगा।
मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के कसरावद में एक मिठाई की दुकान में शुक्रवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद उस पर काबू पा लिया। इस दौरान दुकान में रखी मिठाईयां और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। समय रहते आग बुझा दी गई, वरना आस-पास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ जातीं।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सल्फास की गैस से दो मासूमों की मौत के बाद अब भिंड में जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कीटनाशक दुकानों पर इनकी जांच के लिए टीम पहुंचेगी, अगर किसी दुकान पर सल्फास की गोली मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। चोरी-छिपे इन गोलियों को बेचने की बात सामने आई थी।
त्योहारी और विवाह सीजन शुरू हो चुका है, जिससे गैस की मांग और बढ़ रही है। सबसे अधिक असर सतना शहर, मैहर और चित्रकूट में देखा जा रहा है, जहां हजारों परिवारों, होटलों और भोजनालयों को गैस की किल्लत झेलनी पड़ रही है। चित्रकूट के धर्मस्थलों में भी यात्रियों के भोजन प्रबंधन पर असर पड़ने लगा है।
उमरिया के पनपथा गांव में मवेशी को निवाला बनाने के दौरान दोनों बाघ रहवासी क्षेत्र तक पहुंच गए। ग्रामीणों ने आपसी साहस दिखाते हुए तेज आवाजें और बर्तनों की खड़खड़ाहट से किसी तरह बाघों को जंगल की ओर खदेड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाघों ने गांव के ही गेंदिया सिंह के एक मवेशी पर हमला कर शिकार किया था।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img