Thursday, November 19, 2026
17.1 C
Bhopal

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल पहले दौड़े फिर नाचे: रनिंग इतनी तेज कि बच्चों को पीछे छोड़ा

तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा के 5वें दिन राहुल गांधी अलग ही अंदाज में नजर आए। रविवार सुबह जडचेरला में स्कूली बच्चे राहुल से मिलने पहुंचे थे। बात करते-करते राहुल ने दौड़ना शुरू कर दिया। साथ चल रहे बाकी लोगों ने भी उनके साथ दौड़ लगाई, लेकिन राहुल की रफ्तार इतनी तेज थी कि सिक्योरिटी और तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी पीछे छूट गए। राहुल से मिलने पहुंचे बच्चे भी उनकी स्पीड की बराबरी नहीं कर पाए।

इसके बाद राहुल गोलापल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने महिलाओं के साथ बथुकम्मा डांस किया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने उनका साथ दिया। बथुकम्मा फेस्टिवल तेलंगाना की महिलाओं का स्थानीय त्यौहार है। तेलुगु में बतुकम्मा का मतलब होता है, देवी मां जिन्दा है। इसे महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img