Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

रेल यात्रियों का खोया मोबाइल अब जल्द मिलेगा वापस

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर एक बड़ी पहल की है, जिसके तहत अब गुम हुए मोबाइल फोन की खोज और बरामदगी के लिए सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। इस कदम से लाखों यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

इस योजना की शुरुआत नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी, जिसमें कई खोए हुए मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद किए गए और चोरी में लिप्त आरोपियों को पकड़ा भी गया। अब इस योजना को पूरे देश में लागू किया जा रहा है।

ऐसे करें शिकायत दर्ज

यदि कोई यात्री ट्रेन यात्रा के दौरान अपना मोबाइल फोन खो देता है, तो वह रेल मदद ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से इसकी रिपोर्ट कर सकता है। यदि एफआईआर दर्ज नहीं करानी हो, तो यात्री CEIR पोर्टल पर भी सीधे शिकायत दर्ज कर सकता है।

मोबाइल मिलने पर क्या करना होगा?

जब खोया हुआ मोबाइल मिल जाता है, तो उपयोगकर्ता को नजदीकी RPF पोस्ट पर फोन जमा कराने के लिए कहा जाएगा। असली मालिक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना फोन प्राप्त कर सकता है। रिकवरी के बाद, शिकायतकर्ता CEIR पोर्टल पर फोन को अनब्लॉक करने का अनुरोध भी कर सकता है।

एक साल में RPF ने 1.15 लाख यात्रियों को लौटाया सामान

RPF पहले से ही ऑपरेशन अमानत के तहत यात्रियों की खोई संपत्ति की बरामदगी में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जनवरी 2024 से फरवरी 2025 के बीच RPF ने 84.03 करोड़ रुपए मूल्य की वस्तुएं रिकवर कर 1.15 लाख से अधिक यात्रियों को लौटाई हैं। CEIR पोर्टल को शामिल किए जाने से अब मोबाइल फोन की रिकवरी प्रक्रिया और अधिक तेज़ व प्रभावी हो सकेगी।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img