Monday, June 22, 2026
35.9 C
Bhopal

छत्तीसगढ़ में झाड़-फूंक के बहाने 10वीं की छात्रा से रेप: इलाज के दौरान बाबा की बिगड़ी नीयत

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 10वीं की छात्रा से तांत्रिक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा अपनी मां और बड़ी बहन के साथ बाबा के धाम गई थी। झाड़-फूंक के दौरान बाबा की नीयत बिगड़ गई। मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बाबा सिधमा में धाम बनाया है, जहां झाड़-फूंक से गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा करता था। छात्रा झाड़-फूंक कराने के लिए गई थी, जहां बाबा से पहचान हुई।

मिट्ठू राम झाड़फूंक से बीमारियों के इलाज का दावा करता है।

क्या है रेप केस की पूरी कहानी ?

दरअसल, छात्रा अपने भैया-भाभी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। इसी बीच छात्रा 25 अक्टूबर को स्कूल की छुट्टी के बाद गायब हो गई। भैया-भाभी और उसके परिजनों ने बहुत पतासाजी की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

इसके बाद परेशान छात्रा के पिता ने अंबिकापुर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। FIR के बाद पुलिस की टीम हरकत में आई। छात्रा की तलाश में जुट गई। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि छात्रा को एक ढोंगी बाबा भगाकर ले गया है। पुलिस ने नाबालिग छात्रा को बलरामपुर के सिधमा से बरामद किया।

आरोपी ने विवाह का अनुबंध पत्र बनवाया था।

बाबा और छात्रा के बीच था प्रेम संबंध

इस दौरान छात्रा ने महिला अधिकारी से बताया कि उसकी जान-पहचान मिट्ठू राम (बाबा) से करीब 3 साल पहले हुई थी। मिट्ठू राम से एक साल से प्रेम संबंध था। उसे वह शादी का झांसा देकर भगा ले गया था।

शादी के लिए स्टांप पर बनवाया शपथ पत्र

छात्रा ने बताया कि मिट्ठू राम ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें जन्मतिथि बदलकर उसे बालिग बताया। जन्मतिथि बदलकर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार कराया। छात्रा की उम्र 14 साल है और शपथ पत्र में उसकी उम्र 24 साल करा दिया।

वहीं आधार कार्ड के आधार पर मिट्ठू राम ने नाबालिग छात्रा से शादी के लिए स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र बनवाया। इसके बाद बाबा छात्रा को एक महीने पहले अपने घर बलरामपुर ले गया, जहां रेप की वारदात को अंजाम दिया।

छात्रा मां और बहन के साथ इलाज के लिए बाबा के पास जाती थी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एएसपी सरगुजा अमोलक सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं आरोपी को बलरामपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी बाबा को जेल भेज दिया है।

Hot this week

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img