Sunday, April 5, 2026
25.1 C
Bhopal

होटल में युवती से दुष्कर्म:भोपाल से आए साथी पर कराई एफआईआर

विजयनगर क्षेत्र स्थित एक होटल में सोमवार शाम एक युवती ने 100 डायल कर पुलिस सहायता बुलाई। युवती ने आरोप लगाया कि उसे नौकरी का झांसा देकर भोपाल से इंदौर लाया गया और होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, युवती मूलतः भोपाल की निवासी है और वहां नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान उसकी पहचान धनसिंह रघुवंशी नामक व्यक्ति से हुई, जो भोपाल में रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़ा है। आरोपी ने युवती को इंदौर में कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इंटरव्यू के बहाने कार से भोपाल से इंदौर ले आया।

युवती के अनुसार, दिनभर शहर में घुमाने के बाद आरोपी ने ‘द पार्क’ होटल में रुकने का प्रस्ताव दिया और थोड़ी देर आराम करने की बात कहकर एक कमरा लिया। वहां उसने युवती को जूस पिलाया, जिससे उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसे महसूस हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

जब युवती ने पुलिस को बुलाने की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती कमरे से बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर दिया और 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेजा।

Hot this week

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

Topics

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img