Saturday, August 29, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। इसमें एक महिला आरोपी भी शामिल है। दोनों के पास से कुल 13.190 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,70,000 रुपए बताई जा रह है।

इस कार्रवाई में टेक्नो कंपनी का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपी मजदूरी का कार्य करते हैं और उनका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

पहली कार्रवाई: महिला तस्कर गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि सुभाष नगर ब्रिज के पास बंद पेट्रोल पंप के समीप एक महिला लाल सलवार सूट में गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर टीम मौके पर पहुंची और महिला को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम तनु शंकत पति विशाल शंकत, उम्र 18 वर्ष, निवासी बजरंग चौराहा, गंज मोहल्ला, सीहोर बताया।

उसके पास मिले नीले रंग के थैले की तलाशी में 7.540 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1,60,000 रुपए बताई जा रही है। महिला को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरी कार्रवाई: युवक तस्कर पकड़ाया

क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि गोविंदपुरा स्थित कस्तूरबा अस्पताल के सामने सब्जी मंडी टीन शेड में एक युवक अपने बैग में गांजा लिए बैठा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम गणेश यादव पिता भगवानदास यादव, उम्र 18 वर्ष, निवासी छावनी पठार, आनंद नगर, भोपाल बताया।

उसके स्काई ब्लू रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी में 5.740 किलोग्राम गांजा और एक टेक्नो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। जिसकी कुल कीमत लगभग 1,10,000/- रुपए बताई गई। युवक के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Hot this week

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

Topics

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img