Tuesday, July 14, 2026
32.2 C
Bhopal

9-11 मई को अल्बानिया में रहेंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त, सचिव

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को अल्बानिया रिपब्लिक के संसदीय चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में आमंत्रित किया गया है। अल्बानिया में 9 से 11 मई 2025 तक संसदीय निर्वाचन होना है। आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि एमपी में पेपरलेस बूथ को लेकर किया गया नवाचार समेत अन्य नई तकनीकों के इस्तेमाल के कारण एमपी के राज्य निर्वाचन आयोग को यह मौका मिला है। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नॉलेज शेयरिंग प्लेटफार्म उपलब्ध होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निर्वाचन में किये गए विभिन्न नवाचारों जैसे पेपरलेस बूथ आदि के सफल प्रयोग के कारण अल्बानिया के निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग को प्रेक्षक के रूप में आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया है कि यह पहला राज्य निर्वाचन आयोग है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्वाचक प्रेक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया है। इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नॉलेज शेयरिंग प्लेटफार्म उपलब्ध होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग अल्बानिया के निर्वाचन संबंधी बेस्ट प्रेक्टिसेज और नवाचारों को सीखेगा। साथ ही प्रदेश के आगामी स्थानीय निकायों के निर्वाचन में इनका उपयोग करने पर विचार करेगा। उन्होंने बताया कि यह आमंत्रण राज्य निर्वाचन आयोग के लिये एक गौरव की बात है और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Hot this week

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...

शादी के 2 महीने बाद ही पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​छतरपुर। छतरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना...

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

Topics

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img