Tuesday, March 3, 2026
22.4 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म:10 साल तक इमोशनली ब्लैकमेल करता रहा आरोपी

ग्वालियर में एक महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देकर दोस्त ने दुष्कर्म किया। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र की है। शादी का सपना दिखाकर पिछले 10 सालों से आरोपी डॉक्टर का शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है। उसने ये बात पीड़िता से छुपाई रखी। इसका पता चलते ही पीडि़ता ने पन्ना पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर केस डायरी थाटीपुर थाने भेज दी।

ऐसे समझिए पूरा मामला

पन्ना जिले की सिमरिया निवासी 29 वर्षीय युवती प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल ऑफिसर पद पर पदस्थ है। साल 2014 में वह ग्वालियर में नीट की तैयारी करने आई थी। उस समय हॉस्टल की रूम मेट छाया ने उसका मोबाइल नंबर अपने दोस्त पंकज धाकड़ को दे दिया। इसके बाद से पंकज उसे कॉल कर परेशान करने लगा। और एक बार मिलकर बात करने को कहा। इसके बाद वह पीड़िता को लेकर थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने एक दोस्त के कमरे पर ले गया। यहां युवती को धमकी देकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और उसका शोषण करता रहा।

आरोपी से दो साल नहीं रहा संपर्क

पीड़िता ने बताया कि साल 2017 में उसका एडमिशन मेडिकल कॉलेज में हो गया। वह सागर चली गई। साल 2019 तक उनकी बातचीत नहीं हुई। वर्ष 2020 में जब उसका जन्मदिन था। पंकज ने उसे विश किया और मिलने आया। यहां भी उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं।

आरोपी ने इमोशनली ब्लैकमेल किया

आरोपी पीड़िता को खुद की जान देने की धमकी देकर उसे इमोशनली ब्लैकमेल करने लगा। उसका शोषण करता रहा। पीड़िता को कुछ दिन बाद पता चला कि पंकज शादीशुदा है। उसके दो बच्चों हैं। इसका पता चलते ही उसने अपने स्तर पर पड़ताल की तो मामले की पुष्टि हुई। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में मामले की शिकायत की।

थाटीपुर थाना प्रभारी के.के पाराशर ने बताया कि पन्ना पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर डायरी ग्वालियर भेजी थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

होली पर थमेगा भोपाल की खरीदारी का पहिया, बाजार रहेंगे बंद

​भोपाल। रंगों के त्यौहार होली पर राजधानी भोपाल के...

व्यापारी के एक लाख रुपये और एक्टिवा लेकर कर्मचारी रफूचक्कर

​इंदौर। शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

कैमरा रेंट पर लेकर युवक लापता, पुलिस ने कहा- कैमरा ढूंढना हमारा काम नहीं

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

Topics

होली पर थमेगा भोपाल की खरीदारी का पहिया, बाजार रहेंगे बंद

​भोपाल। रंगों के त्यौहार होली पर राजधानी भोपाल के...

व्यापारी के एक लाख रुपये और एक्टिवा लेकर कर्मचारी रफूचक्कर

​इंदौर। शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

कैमरा रेंट पर लेकर युवक लापता, पुलिस ने कहा- कैमरा ढूंढना हमारा काम नहीं

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अमानत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img