Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के करोंद इलाके में एक युवती ने अपने ही मौसेरे भाई पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।

​पुलिस के अनुसार, सीहोर जिले के दोराहा क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती करोंद में किराए से रहकर नौकरी करती है। उसका मौसेरा भाई भी उसके साथ ही रह रहा था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने जून 2023 से शादी का वादा कर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया और यह कहकर रिश्ता तोड़ दिया कि “हम मौसेरे भाई-बहन हैं, शादी नहीं हो सकती।”

​पीड़िता की शिकायत पर निशातपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img