Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

साली से 7 महीने किया दुष्कर्म:जीजा को 20 साल की सजा, कोर्ट ने 4 लाख रुपए मुआवजे का भी दिया आदेश

11 साल की साली से लगातार 7 महीने तक दुष्कर्म करने वाले जीजा को कोर्ट ने दोषी मानते हुए 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला पंद्रहवें अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने सोमवार को सुनाया। साथ ही कोर्ट ने पीड़िता के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 4 लाख रुपए प्रतिकर राशि देने का आदेश भी पारित किया।

धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म यह मामला नवंबर 2020 में सामने आया था, जब चाइल्ड लाइन की टीम को भोपाल में एक नाबालिग लड़की भटकती हुई मिली थी। लड़की ने बताया कि उसकी मां की मौत के बाद बड़े भाई ने उसे और उसकी बहन को जीजा अनिल के घर भेजा था।

आरोपी ने बहन को घरेलू काम के लिए बाहर भेज दिया और खुद घर पर रहकर नाबालिग के साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। वह जान से मारने की धमकी देकर चुप कराता रहा।

करीब सात महीने तक यह सिलसिला चलता रहा। एक दिन जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। डर के कारण वह घर से भाग निकली और एमपी नगर क्षेत्र में उसे एक संस्था की महिला कार्यकर्ता मिली, जिसे उसने पूरा घटनाक्रम बताया।

मुकदमा और फैसला टीटी नगर थाने में केस दर्ज हुआ। जांच के बाद पुलिस ने जीजा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(f), 376(2)(n), 323, 506 सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं 3/4, 5एल/6 और 5एन/6 के तहत चालान पेश किया। सरकारी पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक दिव्या शुक्ला और ज्योति कुजूर ने साक्ष्य और तर्क पेश किए, जिन्हें कोर्ट ने विश्वसनीय मानते हुए अनिल को दोषी ठहराया।

अदालत ने दी ये सजाएं

  • धारा 376(2)(f) भादंवि एवं 5एन/6 पॉक्सो एक्ट: 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 1,000 जुर्माना।
  • धारा 376(2)(n) भादंवि एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट: 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 1,000 जुर्माना।
  • धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट: 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 100 जुर्माना।
  • धारा 323 और 506 भादंवि: 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास व 100-100 का जुर्माना।

लड़की केरल में दे रही बच्चों को खेल की ट्रेनिंग वर्तमान में पीड़िता केरल में रहकर बच्चों को फ्रिसबी खेल की ट्रेनिंग दे रही है। उसने 12वीं कक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास की है और खेल के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती है। कोर्ट ने उसके साहस और आत्मनिर्भर बनने के प्रयास को देखते हुए राज्य सरकार को उसे 4 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img