Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाया

भोपाल के गौतम नगर इलाके में 19 साल की युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता को उसके साथ पढ़ने वाले युवक ने डरा-धमका कर होटल ले जाने की कोशिश की।

घटना शनिवार, 6 जुलाई की बताई जा रही है, जबकि FIR रविवार शाम को दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

गोविंदपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी तनिष नामक युवक उसके साथ पढ़ाई करता था और लंबे समय से पीछा कर परेशान कर रहा था। युवती ने बताया कि वह उससे बात नहीं करना चाहती थी, इसके बावजूद वह बार-बार संपर्क करने की कोशिश करता रहा।

युवती का आरोप है कि घटना वाले दिन आरोपी ने उसे बहाने से बुलाया और जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। जब उसने इनकार किया तो आरोपी तनिष ने अपनी गाड़ी से लोहे की रॉड निकाल ली और डराया। डर के चलते युवती गाड़ी में बैठ गई। इसके बाद वह उसे होटल ले जाने की कोशिश करने लगा। युवती ने साहस दिखाते हुए उसे धक्का दिया और वहां से निकलने की कोशिश की। इसके बाद भी आरोपी उसे जबरन पकड़ने की कोशिश की।

युवती ने घर पहुंचकर परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद गोविंदपुरा पुलिस ने इस मामले में में FIR दर्ज की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच, पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा ।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img