Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

​ग्वालियर:

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पास एक सुनसान इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने सिलाई सेंटर में अच्छी नौकरी और बेहतर वेतन दिलाने का झांसा देकर महिला को अपनी कार में बैठाया था।

​घटना 6 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे की है। आरोपी महिला को बहला-फुसलाकर कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पास ले गया, जहां उसने जान से मारने की धमकी देकर कार के अंदर ही इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी महिला को हरदौल गार्डन के पास छोड़कर फरार हो गया।

​शुरुआत में डर की वजह से पीड़िता थाने नहीं पहुंची, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img