Sunday, September 27, 2026
20.7 C
Bhopal

रतलाम पुलिस ने 7 लाख की अवैध शराब पकड़ी

रतलाम जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार रात नामली और सैलाना थाना पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है।

नामली में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त

एसपी अमित कुमार ने बताया कि नामली थाना पुलिस ने सोमवार रात बड़ोदा फंटे फोरलेन पर चेकिंग के दौरान नाकाबंदी की थी। इस दौरान गुजरात पासिंग एक सफेद पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस को देखते ही वाहन चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति गाड़ी छोड़कर भाग गए।

जब पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 1980 लीटर बियर और 27 पेटियों में भरकर रखी गई कुल 2213 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 6,75,700 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने वाहन (GJ01KT3994) को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक व उसके साथी की तलाश जारी है। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img