Sunday, October 4, 2026
27.1 C
Bhopal

बच्ची से रेप मामले में स्कूल सील, मान्यता रद्द होगी

भोपाल में तीन साल की बच्ची से रेप के मामले में विरोध प्रदर्शन के बीच स्कूल को सील कर दिया गया। टीटी नगर एसडीएम ने मान्यता रद्द करने की बात भी कही है। स्कूल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है।

टीटी नगर एसीपी चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि हिंदू संगठनों की जैसी भावनाएं थीं, उसी के अनुरूप कार्रवाई की गई है। स्कूल को सील करने की कार्रवाई की गई है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन करने वालों में एबीवीपी, करणी सेना, संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ता, नूतन कॉलेज समेत कुछ प्राइवेट कॉलेज के स्टूडेंट्स शामिल हैं। उनकी मांग है कि स्कूल की मान्यता रद्द की जाए। साथ ही रेप के आरोपी टीचर कासिम रेहान (33) को फांसी की सजा दी जाए।

बता दें, कमला नगर स्थित स्कूल में बच्ची के साथ रेप का मामला बुधवार को सामने आया था। आरोपी स्कूल का आईटी टीचर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने एसआईटी का गठन किया है।

Hot this week

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img