Thursday, May 14, 2026
31.1 C
Bhopal

Republic Day: राष्ट्रपति ने 384 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी, नीरज चोपड़ा को मिलेगा परम विशिष्ट सेवा मेडल

Republic Day celebration: देश के 73वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सशस्त्र बलों के कर्मियों और अन्य के लिए 384 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इन पुरस्कारों में 12 शौर्य चक्र, 3 सेना पदक (वीरता), 81 सेना पदक (वीरता) और 2 वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं। इससे पहले राष्ट्रपति ने 51 लोगों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार-2021 प्रदान करने को भी मंजूरी दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, 6 व्यक्ति को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 16 लोगों को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 लोगों को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 5 अवॉर्ड सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, मरणोपरांत दिये जाएंगे। ये पुरस्कार लोगों को साहसिक तरीके से किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए दिया जाता है।

वहीं, टोक्यो ओलिंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़ा सम्मान मिलनेवाला है। इस दिन नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) ,भारत का एक सैन्य पुरस्कार है। इस पुरस्कार का गठन 1960 में किया गया था. ये पुरस्कार शांति के लिए और सेवा क्षेत्र में सबसे असाधारण कार्य करने के लिए दिया जाता है। नीरज चोपड़ा 4 राजपूताना राइफल्स में सूबेदार पद पर भी तैनात हैं। सेना में रहते हुए इस एथलीट ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक्स में भारत के लिए भाला फेंक इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया था। जिसके चलते इन्हें विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है, लेकिन अब इन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल मिलने वाला है।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img