Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

पुलिस की सुस्ती का फायदा, रिटायर्ड रेंजर से दूसरी बार साइबर ठगी

ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक रिटायर्ड फॉरेस्ट रेंजर रामलखन शर्मा (67) साइबर ठगों का दोबारा शिकार बने हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस बार ठगों ने बिना किसी कॉल या ओटीपी (OTP) के उनके खाते से 79,443 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण ठगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने तीन महीने के भीतर दूसरी बार हाथ साफ किया है।

क्या है पूरा मामला?

फरवरी में रामलखन शर्मा का मोबाइल गिर गया था, जिसका फायदा उठाकर ठगों ने उनके खाते से 11.74 लाख रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने तुरंत नंबर बंद कर बैंक सुरक्षा बढ़ाई और पुलिस को ठगों के बैंक खातों की पूरी डिटेल भी दी। इसके बावजूद पुलिस केवल ‘टीम भेजने’ का आश्वासन देती रही।

बिना ओटीपी कैसे हुआ फ्रॉड?

30 जून की दोपहर अचानक पैसे कटने के मैसेज आने पर पीड़ित को घटना का पता चला। ठगों ने यूपीआई (UPI) के जरिए 5 किस्तों में 79,443 रुपये निकाल लिए।

पुलिस का पक्ष

थाटीपुर थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि मामले की जांच जारी है। पहली ठगी के पैसे करीब 200 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हुए थे, जिन्हें ट्रेस करने के लिए टीमें भेजी जा रही हैं। फिलहाल, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img