Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल पुलिस के दावों की खुली पोल: इतवारा चौकी के पीछे बिका गांजा, शहर में रातभर खुल रहे मयखाने

न्यूज क्राइम फाइल’ का बड़ा खुलासा…

राजधानी भोपाल में अपराध और नशे के सौदागरों पर लगाम लगाने के मकसद से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की गई थी। नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के नाम के चर्चे भी खूब थे, लेकिन मौजूदा हालात देखकर कहा जा सकता है कि वे ‘नाम बड़े और दर्शन छोटे’ साबित हो रहे हैं। भोपाल पुलिस भले ही अपराध और नशे पर काबू पाने का दावा कर रही हो, लेकिन न्यूज क्राइम फाइल की एक पड़ताल ने इन दावों की जमीनी हकीकत बेनकाब कर दी है।
​पुलिस चौकी के पीछे ही बिक रहा नशा
7 जुलाई 2026 की रात 2:00 बजे ‘न्यूज क्राइम फाइल’ की टीम यह जानने निकली कि क्या सच में शहर नशामुक्त हो गया है। हकीकत चौंकाने वाली थी। इतवारा चौकी पर पुलिसकर्मी खड़े थे और ठीक उनके पीछे रिपोर्टर ने एक ड्रग पेडलर को 100 रुपये देकर आसानी से गांजा खरीद लिया। हैरानी की बात यह रही कि पुलिसकर्मी वहीं खड़े देखते रहे और नशे का यह कारोबार बेखौफ चलता रहा।
​नियमों की उड़ रही धज्जियां, रात भर बिक रही शराब
पड़ताल में यह भी सामने आया कि शहर में आम दुकानें तो समय पर बंद हो जाती हैं, लेकिन शराब की दुकानों पर नियमों का कोई खौफ नहीं है।
​जोन-1 (स्टेशन बजरिया): थाना क्षेत्र में मौजूद शराब दुकान से देर रात चोरी-छिपे शराब बेची जा रही थी।
​लालघाटी चौराहा: यहाँ भी वाइन शॉप देर रात तक खुली पाई गई और धड़ल्ले से शराब की बिक्री चालू थी।
​हबीबगंज इलाका: यहाँ तो शराब दुकान के गार्ड बाकायदा ग्राहकों की गाड़ियों तक शराब की बोतलें पहुँचाते नजर आए।

बेचारी पुलिस! चालान काटते-काटते थक जाती है…
अब पुलिस की भी क्या गलती? बेचारी दिन भर धूप में खड़े होकर जनता के हेलमेट चेक करती है, चालान काटती है। अब रसीद फाड़ते-फाड़ते हाथ इतने थक जाते हैं कि रात में शराब की दुकानें बंद कराने की एनर्जी ही नहीं बचती!
​अभी कुछ ही दिन पहले की बात है, एडीसीपी शालिनी दीक्षित मैडम ने चार बत्ती चौराहे पर धुआंधार वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। गाड़ियों की ऐसी तलाशी ली गई कि बिना हेलमेट के मच्छर भी पार न हो पाए। ‘न्यूज क्राइम फाइल’ ने तब भी पूछा था कि मैडम, जहाँ आप चालान काट रही हैं, उससे चंद कदमों की दूरी पर खुलेआम चिलम भरी जा रही है, वहाँ पुलिस क्यों नहीं जाती?
​खैर, आज हमने सबूतों के साथ भोपाल पुलिस के इस ‘सुशासन’ का खुलासा कर दिया है। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि हमारे कमिश्नर साहब नशे के इन सौदागरों पर कोई एक्शन लेते हैं, या फिर कल सुबह उठकर पुलिस लाइन से नया फरमान जारी करेंगे— “छोड़ो गांजा-दारू, चलो आज चौराहे पर हेलमेट चेक करते हैं!”

बने रहिए हमारे साथ आगे आगे देखिए और भी चौंकाने वाले खुलासे होंगे…

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img