Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी राहुल श्रीवास्तव को 7 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने अपने ही बचपन के दोस्त की 11 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकतें की थीं। कोर्ट ने पीड़िता को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश भी दिया है।

क्या था मामला?

अभियोजन के अनुसार, 22 जून 2025 की रात आरोपी राहुल नशे की हालत में अपने दोस्त (पीड़िता के पिता) के साथ घर आया था। घर पर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की गई। बच्ची ने हिम्मत दिखाकर इसका विरोध किया और अंदर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कोर्ट ने कहा- अपराधी आदतन है

विशेष न्यायाधीश श्रीमती कुमुदिनी पटेल ने फैसले में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि आरोपी ने न केवल एक बच्ची का विश्वास तोड़ा है, बल्कि उसके मानसिक स्वास्थ्य को भी गहरी चोट पहुंचाई है। कोर्ट ने यह भी गौर किया कि आरोपी पहले से ही वर्ष 2016 के हत्या (धारा 302) के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और हाई कोर्ट से जमानत पर बाहर था। जमानत के दौरान इस तरह का गंभीर अपराध करने के कारण उसे ‘आदतन अपराधी’ मानते हुए अधिकतम दंड दिया गया है।

​अदालत ने आरोपी पर कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है और मामले की पैरवी विशेष लोक अभियोजक सुश्री दिव्या शुक्ला और श्री नवीन श्रीवास्तव ने की।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img