Saturday, October 10, 2026
33.8 C
Bhopal

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस ब्राउन शुगर को बेचने की फिराक में थे। जब्त की गई ब्राउन शुगर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

​सुपर कॉरिडोर पर हुई कार्रवाई

डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाइक पर सवार होकर नशा तस्करी के लिए निकले हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने सुपर कॉरिडोर सर्विस रोड पर घेराबंदी की और काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोका।

​सीट के नीचे मिला नशा

तलाशी लेने पर टीम को बाइक की सीट के नीचे 36 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनिटा केवट (बाणगंगा), आकाश कौशल (स्कीम 51) और ऋषि यादव (शुभम नगर) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों मजदूरी का काम करते हैं। क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर और बाइक समेत कुल 4 लाख 10 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। फिलहाल पुलिस टीम तीनों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि वे यह नशा कहाँ से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे।

Hot this week

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

​खंडवा: जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किस तरह अपने अधिकारों...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

Topics

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img