Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर इनाम बढ़ाकर ₹40 हजार किया

इंदौर में लव जिहाद के लिए फंडिंग के आरोप में फरार चल रहे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर पुलिस ने इनाम बढ़ा दिया है। पुलिस अफसरों ने उस पर इनाम बढ़ाने को लेकर प्रतिवेदन वरिष्ठ अफसरों को दिया था, जिसमें अब उस पर 40 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

बाणगंगा पुलिस ने बताया कि पार्षद अनवर कादरी पर अब 40 हजार का इनाम किया गया है। इसके लिए एक प्रतिवेदन भेजा गया था, जिसमें इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। अनवर कादरी की बेटी आयशा अभी भी पुलिस हिरासत में है। पिता के ठिकानों को लेकर और पूछताछ किए जाने के मामले में पुलिस ने उसका कोर्ट से 6 दिन का रिमांड बढ़ाया था।

इंदौर कोर्ट ने कहा- एक माह में पेश हो अनवर कादरी

इंदौर की जिला कोर्ट ने फरार पार्षद अनवर कादरी को पेश होने के लिए एक माह का समय दिया है। कोर्ट कहा है कि अगर वह (अनवर कादरी) सामने नहीं आता है तो उसकी संपति कुर्क करने को लेकर नोटिस जारी किया जाएगा। कोर्ट की तारीख के दौरान पुलिस ने पक्ष रखते हुए कहा था कि अनवर के लिए छापेमारी की जा रही है, लेकिन वह नहीं मिल रहा। इसके बाद कोर्ट ने एक माह के अंदर उसे प्रस्तुत होने के आदेश दिए थे।

पुलिस ने किए थे नोटिस चस्पा

अनवर कादरी को लेकर गुरुवार को सदर बाजार और आजाद नगर थाने के बाहर नोटिस चस्पा किए गए हैं। वहीं, उसके ऑफिस और पुराने व नए घर के बाहर भी नोटिस लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस अफसर जल्द उसकी गिरफ्तारी किए जाने की बात कह रहे हैं।

Hot this week

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

Topics

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img