Monday, April 13, 2026
29.9 C
Bhopal

8 शादियां करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, शादीशुदा पुरुषों को फंसाती थी

शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली एक बेहद शातिर महिला समिरा फातिमा आखिरकार गिट्टीखदान पुलिस के हत्थे चढ़ गई है. बीते डेढ़ साल से फरार चल रही इस कथित ‘लुटेरी दुल्हन’ ने नागपुर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले कम से कम 8 विवाहित पुरुषों से शादी कर उन्हें ठग लिया है.

पुलिस के मुताबिक, उच्च शिक्षित और स्कूल में शिक्षिका रह चुकी समिरा सोशल मीडिया के माध्यम से विवाहित पुरुषों को अपने प्रेमजाल में फंसाती थी. वह खुद को तलाकशुदा बताकर सहानुभूति हासिल करती और कहती, ‘मुझे सहारा दो, मैं दूसरी पत्नी बनकर रहूंगी’. इस बहाने वह पुरुषों से शादी करती और एक महीने के भीतर झगड़ा कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर देती.

कोर्ट केस और सेटलमेंट के नाम पर वह लाखों की रकम वसूलती थी. दरअसल, गुलाम पठान (पति) ने मार्च 2023 में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उनका आरोप है कि 2010 से अब तक समिरा ने आठ शादियां कीं और तकरीबन 50 लाख रुपये ऐंठे हैं. पुलिस के पास 10 लाख रुपये की ठगी के पक्के सबूत हैं. 

वह झूठे आरोपों की धमकी देकर डराती थी और समझौते के नाम पर मोटी रकम ऐंठती थी. समिरा की तलाश में पुलिस भटकती रही, लेकिन आखिरकार सिविल लाइंस इलाके की एक टपरी पर चाय पीने आई महिला को दबोच लिया गया. पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार को उसकी पुलिस कस्टडी समाप्त हो रही है.

गिट्टीखदान पुलिस अब उसके पुराने मामलों की छानबीन कर रही है. कई पुरुषों ने भी आगे आकर शिकायतें दर्ज कराने की बात कही है. पुलिस को शक है कि उसने और भी कई लोगों को शिकार बनाया है.

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img