Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

भोपाल की ब्यूटीशियन के घर घुसा लुटेरा

भोपाल के टीटी नगर इलाके में स्थित पत्रकार कॉलोनी के मकान नंबर 58 में किराए से रहने वाली ब्यूटीशियन के घर के लुटेरा दाखिल हो गया। महिला अपनी कास्मैटिक्स शॉप और पार्लर को बंद कर घर लौट रही थी। बदमाश पीछा करता हुआ उसके घर में दाखिल हुआ। आरोपी पीड़ता के बेडरूम तक घुस गया। जहां बदमाश ने महिला को चुप रहने का कहा।

पीड़िता ने शोर किया तो आरोपी ने उसके हाथ में मौजूद बैग और मोबाइल फोन को छीनने चाहा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उसका गला घोंट दिया। पीड़िता ने किसी तरह स्वयं को छुड़ाया और दोबारा शोर किया। महिला बहादुरी से आरोपी का करीब दस मिनट तक सामना करती रही।

इसी बीच शोर की आवाज सुनकर पड़ोसी मदद के लिए आए। आरोपी को भागने से पहले ही पकड़ लिया गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी द्वारा घर में दाखिल होने के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

जानिए पूरा घटनाक्रम पीड़िता की जुबानी

फरियादी पुर्णिमा बाटला पत्नी राकेश बाटला (45) निवासी मकान नंबर 58 पत्रकार कॉलोनी में रहने वाले जोशी जी के मकान में किराए से रहती हैं। घर से पचास मीटर की दूरी पर मकान नंबर 30 में उनका ब्यूटी पार्लर है। यहीं उनकी कास्मैटिक्स शॉप भी है। इस शॉप का संचालन पति करते हैं। मंगलवार की रात करीब 8:15 बजे महिला दुकान बंद कर पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में एक अज्ञात युवक उसे पीछा करता हुआ दिखा।

महिला ने उसे नजर अंदाज कर दिया। पीड़िता अपने घर में दाखिल हो गई, आरोपी पीछा करता हुआ, पहली मंजिल पर स्थित उनके घर तक पहुंचा और छिप गया। महिला ने घर का लॉक का खोला और अंदर प्रवेश किया। पीछे से आरोपी भी आ गया। पुर्णिमा ने बताया कि अचानक आरोपी को देख वह सहम गईं, बदमाश ने उन्हें इशारा देकर चुप रहने को कहा। लेकिन उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। तब आरोपी ने उन्हें लात और घूसों से पीड़ता शुरू कर दिया।

वह लगातार शोर करती रहीं, लिहाजा आरोपी ने उनका गला घोंटा दिया। उनके साथ जमकर मारपीट भी की। किसी तरह से आरोपी की पकड़ को ढीला कर उन्होंने दोबारा शोर किया। तब पड़ोस में रहने वाले तरुण दीक्षित और रवि पाल आए। आरोपी छत के रास्ते भागने का प्रयास करने लगा। दोनों पड़ोसियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम विनोद सपकाडे बताया है। पीड़िता का कहना है कि पूरा घटनाक्रम करीब दस मिनट तक चला। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उसे पूछताछ कर रही है।

परिवार सहित बाहर गए थे मकान मालिक

पुर्णिमा के मकान मालिक आरसी जोशी ने बताया कि वह घटना के समय घर में मौजूद नहीं थे। पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। सूनेपन का फायदा उठाकर आरोपी घर में दाखिल हुआ। पड़ोसियों की मदद के कारण बड़ी वारदात टल गई। हमने किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के बाद ही मकान दिया था। पुर्णिमा दो सालों से उनकी किराएदार हैं।

छत से कूदने के प्रयास में घायल हुआ आरोपी

युवकों को देख आरोपी छत की ओर भागा था। इस दौरान उसने दूसरी मंजिल स्थित छत से पड़ोसी के घर में छलांग लगाने का प्रयास किया। वह छलांग लगा पाता इससे पहले ही गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। दर्द से कराहते हुए छत पर लैटे उसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी कॉलोनी के लोगों के सवालों के जवाब भी दे रहा है।

देर रात एफआईआर दर्ज की

मामले में एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबने बताया कि महिला की शिकायत पर रात 12:03 बजे एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img