Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

RPN Singh के भाजपा में शामिल होने के बाद वायरल हुई यह तस्वीर, नजर आ रहे Jyotiraditya Scindia व Sachin pilot

कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह आज भाजपा में शामिल हो गए हैं, इसी साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है, जिसमें आरपीएन सिंह के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद और मौजूदा कांग्रेस नेता सचिन पायलट साथ में चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद के बाद आज RPN सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए हैं, अब वायरल हो रही तस्वीर में सिर्फ एक अकेले सचिन पायलट ही ऐसे नेता हैं, जो फिलहाल कांग्रेस में है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह संदेश वायरल हो रहा कि क्या सचिन पायलट भी जल्दी ही भाजपा में शामिल होंगे।

अशोक गहलोत व सचिन पायलट में कलह

सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीर में यह दावा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि समय-समय पर राजस्थान कांग्रेस में अंदरुनी कलह की खबरें सामने आती रही है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सत्ता में भागीदारी को लेकर अक्सर मनमुटाव सामने आ जाता है।

कांग्रेस के लिए स्थिति चुनौतिपूर्ण

गौरतलब है कि हाल के दिनों में कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह सभी देख चुके हैं और कैप्टन अमरिंदर सिंह भी भाजपा के साथ जा मिले हैं। इसके अलावा भी कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके हैं या भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले अचानक आरपीएन सिंह का कांग्रेस से इस्‍तीफा देना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। RPN सिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 30 स्‍टार प्रचारकों की सूची में शामिल थे। नेताओं के पाला बदलने से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की चिंता बढ़ गई है। बीते कुछ सालों में राहुल गांधी टीम के कई प्रमुख चेहरे उनका साथ छोड़ चुके हैं।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img