Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

RRB NTPC Protest: बिहार में उग्र हुए छात्रों का हंगामा, पथराव के बाद ट्रेन की बोगी में लगाई आग

RRB NTPC Protest गया। बिहार में रेलवे परीक्षा (RRB NTPC Scam) में धांधली के आरोप को लेकर गुस्साए छात्रों का जमकर प्रदर्शन किया और बुधवार को गया जंक्शन पहुंचे हजारों छात्रों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। पुलिस पर पथराव के बाद दंगाई छात्रों ने कई जगहों पर तोड़फोड़ की और श्रमजीवी ट्रेन के एक बोगी में आग लगा दी। मिली जानकारी के मुताबिक उत्पाती छात्रों ने करीमगंज के पास पहले से खड़ी एक ट्रेन को निशाना बनाया और एक बोगी में आग लगा दी, जिससे ट्रेन की बोगी जल गई।

समाचार एजेंसी एएनआई ने भी जानकारी दी है कि बिहार के गया में रेल भर्ती (RRB-NTPC) में अनियमितताएं को लेकर प्रदर्शनकारी कुछ छात्रों ने ट्रेन के डिब्बों में आग लगाई। गया के SSP आदित्य कुमार ने कहा, “छात्र किसी के बहकावे में न आएं। पूर्वी-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि रेलवे ने एक कमेटी का गठन किया है जो जांच करेगी। कुछ छात्रों की पहचान हुई है। कार्रवाई जारी है।” RRB-NTPC (रेलवे) के परिणाम आने के बाद छात्रों में असंतोष देखा गया है। रेलवे बोर्ड ने छात्रों की समस्या को सुलझाने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। मेरा छात्रों से निवेदन है कि वह अपने घर जाएं और शांति बनाए रखें।

रेलवे परीक्षा में धांधली का आरोप

दरअसल गुस्साए छात्र लगातार रेलवे परीक्षा में धांधली का आरोप लगा कर हंगामा कर रहे थे और पुलिस ने उपद्रवियों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया है। फिलहाल स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

मंगलवार को भी छात्रों ने किया था प्रदर्शन

गौरतलब है कि मंगलवार को भी गुस्साए छात्रों ने आरा, नवादा, मोतिहारी, सीतामढ़ी समेत कई शहरों में उग्र प्रदर्शन किाय था। भारतीय रेलवे के आरआरबी एनटीपीसी परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे प्रदर्शनकारी छात्रों की नाराजगी को देखते हुए रेल मंत्रालय ने छात्रों के लिए एक अच्छी पहल की है और साथ ही आगे की एनटीपीसी और लेवल 1 की परीक्षा पर फिलहाल रोक लगा दी है। रेल मंत्रालय ने छात्रों से उनकी समस्याएं और उनके सुझाव जानने को कहा है, इसके लिए छात्रों के लिए एक ईमेल आईडी जारी की गई है, जिसके जरिए वे रेलवे की हाई पावर कमेटी के सामने अपनी बात रख सकेंगे। इससे बावजूद कुछ उत्पाती छात्र लगातार हंगामा कर रहे हैं।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img