Friday, October 2, 2026
27.1 C
Bhopal

Russia-Ukraine Crisis LIVE Updates: पुतिन ने सेना को दिए पूर्वी यूक्रेन में घुसने के आदेश, गहराया संकट

Russia-Ukraine Crisis LIVE Updates: रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ गया है। ताजा खबर यह है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने सैनिकों को पूर्वी यूक्रेन के उन हिस्सों में घुसने के आदेश दे दिए हैं। हालांकि रूस की ओर से कहा गया है कि शांति स्थापित करने के उद्देश्य से सेना को भेजा रहा रहा है। यूक्रेन से सटी सीमा पर रूसी सैनिक टैंकों और अन्य हथियारों से लैस देखे गए हैं। वहीं पुतिन द्वारा इसे शांति मिशन कहे जाने पर सवाल उठे हैं। यूक्रेन को अब पश्चिमी देशों से मदद की आस है। ऐसे में यदि अमेरिका व अन्य देश सैन्य मदद करते हैं तो बड़ा युद्ध छिड़ जाएगा।

Russia-Ukraine Crisis LIVE Updates: रूस के खिलाफ UNSC की बैठक में फूटा गुस्सा

यूक्रेन मसले पर बड़ा कदम उठाते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार देर रात पूर्वी यूक्रेन के विद्रोही इलाकों-डोनेस्क और लुहांस्क को स्वतंत्र देश की मान्यता दे दी। साथ ही उनके साथ रूस के सुरक्षा समझौते का भी एलान कर दिया। इस एलान के साथ ही पुतिन ने यूक्रेन की सेना को दोनों इलाकों पर गोलाबारी रोकने के लिए कहा। कहा कि सुरक्षा समझौते के तहत अब इनकी सुरक्षा की रूस की जिम्मेदारी है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस समेत पश्चिमी देशों ने रूस के इस कदम पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कहा है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

UNSC की बैठक में अमेरिका ने कहा, ‘यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता पर रूस का स्पष्ट हमला अकारण है। यह संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्य के रूप में यूक्रेन की स्थिति पर हमला है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।’

वहीं UNSC की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने कहा, हम शांति चाहते हैं। हम एक राजनीतिक और राजनयिक समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं, हम उकसावे के आगे नहीं झुकते हैं। हम रूस से वार्ता के लिए मेज पर लौटने की मांग करते हैं। हम यूक्रेन के क्षेत्रों में अतिरिक्त रूसी कब्जे वाले सैनिकों को तैनात करने के आदेश की निंदा करते हैं। हम कब्जे वाले सैनिकों की तत्काल वापसी की मांग करते हैं।

UNSC की बैठक में रूस ने कहा, ‘हम राजनयिक समाधान के लिए कूटनीति रूप से तैयार हैं। हालांकि, डोनबास में रक्तपात की अनुमति देना कुछ ऐसा है जिसे करने का हमारा इरादा नहीं है। हम अमेरिका के नेतृत्व में हमारे पश्चिमी सहयोगियों द्वारा निभाई गई नकारात्मक भूमिका को देखकर मजबूर हैं।’

UNSC में भारत ने रखा अपना पक्ष: रूस की इस मनमानी के खिलाफ छह देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। बैठक में भारत के प्रतिनिधि पीएस त्रिमूर्ति ने पक्ष रखा। त्रिमूर्ति ने कहा कि देश देश संयम बरतें और बातचीत के जरिए रास्ता निकालने की कोशिश करें। भारत की नजर में नागरिकों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है।

पढ़िए राष्ट्र के नाम संबोधन में क्या कहा पुतिन ने

इससे पहले पुतिन ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि रूस को अपनी सुरक्षा का अधिकार है और हम इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। पश्चिमी देशों ने नाटो का विस्तार कर लगातार दबाव बनाने और ब्लैकमेल की कोशिश की है। हाल के दौर में यूक्रेन परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश कर रहा है। जाहिर है इससे रूस के लिए खतरा बढ़ेगा। पुतिन ने कहा, सन 2000 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से नाटो में रूस के शामिल होने की संभावना पर बात की थी। लेकिन शीतयुद्ध की मानसिकता से ग्रस्त अमेरिका ने उस प्रस्ताव पर गौर नहीं किया। अमेरिका रूस जैसे बड़े और शक्तिशाली देश को नाटो में लेने के लिए तैयार नहीं हुआ। अमेरिका को छोटे और कमजोर देशों की जरूरत है। लेकिन अब हमें अपनी सुरक्षा के लिए भरोसे की जरूरत है। नाटो का विस्तार न होने का हमें स्पष्ट आश्वासन चाहिए।

इससे पहले राष्ट्रपति पुतिन ने सोमवार को रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के साथ बैठक कर यूक्रेन के विद्रोहियों के कब्जे वाले दो इलाकों को अलग देश की मान्यता देने पर विचार किया। रूस की योजना इन इलाकों को अलग देश की मान्यता देते हुए उनके साथ सुरक्षा समझौता करने की है। पूर्वी यूरोप के डोनेस्क और लुहांस्क इलाकों पर रूस समर्थित विद्रोहियों का पिछले आठ वर्ष से कब्जा है। रूसी भाषी लोगों की बहुलता वाले इन दोनों इलाकों में यूक्रेन सरकार का नियंत्रण नहीं है। इन्हीं दोनों इलाकों में काबिज विद्रोहियों का इन दिनों यूक्रेन की सेना से संघर्ष चल रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ने की स्थिति में ये विद्रोही रूसी सेना के साथ लड़ सकते हैं।

यूक्रेन के सैन्य वाहन घुसने की कर रहे कोशिश

रूस ने कहा है कि यूक्रेन के सैन्य वाहन रूसी इलाके में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं। कई स्थानों पर उन्हें रोका गया है। यूक्रेन ने रूस के इस आरोप का खंडन किया है और इसे झूठी खबर करार दिया है। रूस की ओर से आए इस बयान के बाद यूक्रेन और पश्चिमी देश सतर्क हो गए हैं। अमेरिका और पश्चिमी देश हाल के दिनों में आशंका जताते रहे हैं कि रूस खुद पर फर्जी हमला कराकर यूक्रेन पर जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img