Tuesday, March 3, 2026
32.9 C
Bhopal

बेटी को प्रताड़ना से बचाने की कीमत जान देकर चुकाई: समधी और उसके बेटों ने बुजुर्ग किसान को पीट-पीटकर मार डाला

ग्वालियर। थाटीपुर थाना पुलिस ने 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की हत्या के सनसनीखेज मामले में उसके समधी और दो बेटों समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला दहेज प्रताड़ना के विरोध से जुड़ा है, जिसके चलते आरोपियों ने बीच सड़क पर किसान को घेरकर बेरहमी से पीटा था। इलाज के दौरान दम तोड़ने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाई हैं।

रास्ते में घेरकर किया जानलेवा हमला

हस्तिनापुर के डबका निवासी राजेंद्र सिंह गुर्जर (65) की बेटी की शादी पुलंदर गुर्जर के बेटे अनिल से हुई थी। अनिल सीआईएसएफ में है और बाहर तैनात है। उसकी अनुपस्थिति में ससुर पुलंदर और देवर रामू व सुनील विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। राजेंद्र सिंह ने जब एफआईआर कराने की चेतावनी दी, तो आरोपियों ने रंजिश पाल ली। 20 फरवरी को जब राजेंद्र सिंह बाइक से जा रहे थे, तब बोलेरो सवार आरोपियों ने मोहनपुर पुल के पास उन्हें रोककर डंडों और लात-घूंसों से मरणासन्न कर दिया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, SSP ने बदली जांच

गंभीर हालत में राजेंद्र सिंह ने थाने पहुंचकर शिकायत की थी, लेकिन दो दिन बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। परिजनों के भारी विरोध और प्रदर्शन के बाद एसएसपी धर्मवीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच थाटीपुर पुलिस को सौंपी।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

थाटीपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी पुलंदर गुर्जर, उसके बेटे सुनील, रामू और एक अन्य सहयोगी लवकुश गुर्जर को दबोच लिया है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें मौत का कारण बताई गई हैं।

Hot this week

कैमरा रेंट पर लेकर युवक लापता, पुलिस ने कहा- कैमरा ढूंढना हमारा काम नहीं

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

युवती ने SI की रिवॉल्वर के साथ पोस्ट की फोटो, विभाग में मचा हड़कंप

​इंदौर। सोशल मीडिया पर रील और फोटो का चस्का...

Topics

कैमरा रेंट पर लेकर युवक लापता, पुलिस ने कहा- कैमरा ढूंढना हमारा काम नहीं

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

भोपाल में मोबाइल विवाद के बाद पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img