Monday, February 23, 2026
28.1 C
Bhopal

उज्जैन में तीसरे दिन भी सिद्दीकी के हत्यारे की तलाश

मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में बीते तीन दिनों से मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम उज्जैन में आरोपियों की तलाश कर रही है। शनिवार को हत्या के बाद टीम के सात सदस्य रविवार सुबह उज्जैन पहुंचे थे। टीम आज भी उज्जैन में ही रुकी हुई है। ख़ास बात ये की क्राइम ब्रांच टीम उज्जैन पुलिस को भी तलाशी और आरोपी की खोजबीन की खबर साझा नहीं कर रही है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आज तीसरे दिन भी टीम आरोपी को पकड़ने के लिए उज्जैन में रुकी है।

इससे पहले दो दिन से उज्जैन और ओंकारेश्वर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की थी। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। इधर उज्जैन पुलिस ने भी शहर के रेलवे स्टेशन सहित बस स्टैण्ड, भैरवगढ़ क्षेत्र, तोपखाना, बेगमबाग इलाके की होटल-लॉज और कुछ घरों की तलाशी ली थी।

दरअसल मुंबई क्राइम ब्रांच बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में कनेक्शन खंगालने के लिए उज्जैन पहुंची है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में जो लोग गिरफ्त में आए हैं उन्हीं से पुलिस को उज्जैन और ओंकारेश्वर में एक आरोपी के छुपने की सूचना मिली थी। मामले में शिवा नामक आरोपी फरार बताया जा रहा है।। आरोपी तक पहुंचने के लिए मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम के साथ उज्जैन पुलिस की टीम भी सहयोग कर रही है। 7 लोग अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध को तलाश रहे हैं।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img