Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

सिक्योरिटी गार्ड को डंडे से पीटा, फिर की हवाई फायरिंग, गिरफ्तार

सिक्योरिटी गार्ड के साथ गालीगलौज, मारपीट और फिर डराने के लिए की गई हवाई फायरिंग करना आरोपी को महंगा पड़ गया। पुलिस ने घटना के चंद घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से चले हुए खाली कारतूस, बंदूक और जिंदा कारतूस जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस अब लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी करने जा रही है।

दर्पण कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 55 वर्षीय प्रभुदयाल जाटव ने थाटीपुर थाने में सोमवार को एफआईआर कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वे कृष्णा अपार्टमेंट थाटीपुर में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। 2 फरवरी को रात 10 बजे वे अपार्टमेंट में अपने कमरे मे बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सोनू तोमर वहां पहुंचा, जिसने सिक्योरिटी गार्ड का नाम लेकर गालीगलौज शुरू कर दी। जब सिक्योरिटी गार्ड कमरे से बाहर निकला, तो आरोपी ने सोनू तोमर ने उसके साथ डंडे से मारपीट शुरू कर दी।

डंडा फरियादी चौकीदार के माथे में लग गया, जिससे उसे चोट लग गई। गार्ड जब चिल्लाने लगा तो सोनू अपने घर जाकर बंदूक निकाल लाया और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर गार्ड की प|ी भारती और रिश्तेदार दिनेश आ गया। जिन्होंने उसे बचाया। आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एफआईआर के चंद घंटे बाद ही आरोपी सोनू तोमर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से चले हुए कारतूस भी बरामद हुए।

Hot this week

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

Topics

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img