Saturday, August 29, 2026
26.1 C
Bhopal

सेंधवा एडीजी के भतीजे की इंदौर में मौत

सेंधवा एडीजी के भतीजे की शनिवार रात इंदौर में मौत हो गई। रात 1 बजे शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद परिवार शव को भोपाल लेकर गया है। परिवार के मुताबिक वह निजी कंपनी मे कार्य कर रहे थे। लसूड़िया टीआई तारेश सोनी के मुताबिक अनुपम (35) पुत्र किशोर मालवीय निवासी महालक्ष्मी नगर को उनके दोस्त शनिवार रात मृत अवस्था में एमवाय लेकर पहुंचे थे। जिसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। वह निजी साफ्टवेयर कंपनी में ऑफ रोल फाइनेंशियल हेड के पद पर थे। पिछले कुछ माह से इंदौर में काम कर रहे थे। शनिवार सुबह कर्मचारियों की ऑफिस आने को लेकर उनसे बात हुई थी। तो उन्होेने तबीयत ठीक नही होने पर कुछ देर में आने के लिये कहा। इसके बाद उन्होंने कॉल रिसीव नही किया।

दोस्तों ने देखा तो अचेत पड़े थे

शनिवार शाम करीब 7 बजे अनुपम के दोस्त उन्हें देखने पहुंचे तो वह घर में अचेत पड़े थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अनुपम का रात करीब 1 बजे पोस्टमार्टम कराया गया है। उनके चाचा सेंधवा में एडीजी है। वही परिवार में 10 साल का बेटा और पत्नी भोपाल में परिवार के साथ रहते है। अनुपम यहां किराये से रह रहे थे। संभवत हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हुई है। शार्ट पीएम रिपोर्ट से शुरुआत में कुछ जानकारी सामने आ सकती है।

Hot this week

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

इंदौर के वी-आर-वन रेस्टोरेंट के मोमोज में मिलीं इल्लियां, खाद्य विभाग में शिकायत

​इंदौर के सी-21 मॉल के पीछे स्थित वी-आर-वन रेस्टोरेंट...

Topics

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img