Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

बार में शराब पी, बाहर आकर एक-दूसरे के बाल खींचने लगीं

भोपाल में होशंगाबाद रोड पर स्थित बार के सामने दो लड़कियों में बुधवार देर रात मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों ने एक-दूसरे के बाल खींचे, गंदी गालियां दी और लात-घूंसे भी चलाए। दोनों अपने दोस्तों के साथ शराब पीने आई थीं।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले बॉयफ्रेंड को लेकर बहस हुई और रोड पर आते-आते दोनों भिड़ गईं। इसका VIDEO भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि बीच-बचाव करने के दौरान उनकी दो दोस्त भी झगड़ गईं। लड़कियां अच्छे घरों की बताई जा रही हैं।

नशा उतरते ही गिड़गिड़ाईं

खबर मिलने के बाद पहुंची मिसरोद थाना पुलिस सभी लड़कियों और उनके साथ आए युवकों को देर रात थाने ले आई। सभी का मेडिकल कराया गया। थाने में लड़कियों का नशा उतर गया और वे गिड़गिड़ाकर पुलिस से माफी मांगने लगी। दो पक्षों में समझौता होने के बाद सभी को जाने दिया गया।

पुलिस सभी को ले गई थाने

पुलिस के अनुसार होशंगाबाद रोड पर एक मॉल में बार है। देर रात मॉल के बाहर लड़कियों में झगड़ा करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर चार से पांच लड़कियां आपस में झगड़ते मिलीं। उनके साथ कुछ लड़के भी थे। सभी को थाने लाया गया। एक लड़की गांधीनगर, एक टीला जमालपुरा और दो अन्य शाहपुरा की रहने वाली थी।

रोजाना हो रहे झगड़े
पुलिस के अनुसार बार में बाहर की लड़कियां शराब पीने के लिए आती हैं। शराब पीने के बाद अक्सर यहां पर झगड़े होते रहते हैं। कई बार नौबत हाथापाई तक आ जाती है। नशे में धुत होकर पहले झगड़ा करते हैं। नशा उतरने के बाद माफी मांगकर आपस में समझौता कर लेते हैं। यहां पर लड़कियों में झगड़ा आम बात हो गई है।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img