Monday, November 23, 2026
16.1 C
Bhopal

शरद यादव को अमित शाह-राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी:एमपी में कल अंतिम संस्कार

JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का पार्थिव शरीर शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली के छतरपुर में उनके आवास पर रखा गया है। गृहमंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शरद का गुरुवार की रात 75 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। एमपी के बाबई तहसील के आंखमऊ गांव में शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सिंगापुर से लालू ने शरद यादव को भावुक विदाई दी। एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि ऐसे अलविदा नहीं कहना था भाई। लालू ने वीडियो मैसेज में कहा, ‘शरद यादव जी, बड़े भाई की मृत्यु की खबर सुनकर मैं काफी विचलित हूं। मुझे काफी धक्का लगा है। शरद यादव जी, मुलायम सिंह यादव जी, नीतीश कुमार जी और बहुत सारे लोग डॉक्टर राम मनोहर लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के नेतृत्व में हम राजनीति करते आ रहे हैं। एकाएक खबर लगी की वो हमारे बीच अब नहीं रहे।’

उन्होंने कहा, ‘ वे महान समाजवादी नेता थे। स्पष्टवादी थे। शरद जी और हम कभी-कभी लड़ भी लेते थे। बोलने के मामले में विचारों को रखने के मामले में, लेकिन लड़ाई का कोई दूसरा कटु महत्व नहीं रहता था। लाखों लाख मित्रों को छोड़कर के वो हम लोगों के बीच से उठ गए । मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।’ सिंगापुर में लालू की किडनी का इलाज चल रहा है। दोनों पिछले 50 साल से दोस्त थे।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img