Thursday, July 2, 2026
24.7 C
Bhopal

175 एकड़ में फैले बोरवान पार्क में 15 सियारों ने फैलाई देशात

भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) स्थित 175 एकड़ क्षेत्र में फैले बोरवान पार्क में करीब 15 सियारों का झुंड है। इससे बैरागढ़ के लोग दहशत में है। कई ने तो पार्क में मार्निंग और इवनिंग वॉक पर जाना बंद कर दिया है। वन विभाग ने भी मुनादी कराई है कि लोग अकेले पार्क में न जाएं। शुक्रवार को वन विभाग पिंजरा भी लगाएगा।

बोरवान पार्क बैरागढ़ का प्रमुख पार्क है। जहां सुबह और शाम को बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते हैं। बुधवार को भी वे घूमने गए थे। तभी उन्हें सियारों का झुंड नजर आया। मुख्य गेट से कुछ ही दूरी पर झुंड था। इसके चलते लोगों ने पार्क में घूमना बंद कर दिया। गुरुवार को भी सियार नजर आए। इधर, वन विभाग ने अपनी क्रैक टीम तैनात रखी है, जो अकेले पार्क में घूमने जा रहे लोगों को समझा रही है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे चार से पांच या इससे अधिक संख्या में ही घूमें। अकेले कतई में न जाएं।

कैमरे और पिंजरा लगाएंगे डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि अमूमन सियार 5 से 6 की संख्या के झुंड में ही रहते हैं, लेकिन बोरवान पार्क में इनकी संख्या करीब 15 है। बड़ा तालाब में पानी अधिक होने से वे पार्क में आ गए। उन्हें खदेड़ने की कोशिश की गई, लेकिन पानी की वजह से वे नहीं जा सके। इसलिए अब पिंजरा लगाया जाएगा। शुक्रवार को टीम मौके पर पहुंचकर पिंजरा लगाएगी। इसके अलावा कैमरे भी लगाएंगे।

पार्क के सुनसान क्षेत्र में न जाएं डीएफओ पाठक ने बताया, सियारों को पार्क में खाने-पीने को मिल रहा है। इसलिए वे बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसलिए लोगों से कहा गया है कि वे पार्क के सुनसान हिस्से में कतई न जाए। इसके पोस्टर भी लगाए गए हैं।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img