Tuesday, August 4, 2026
24.5 C
Bhopal

कोबरा का रेस्क्यू करते वक्त सर्प मित्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

मंडला:जिले के बिछिया क्षेत्र के डुंगरा गांव में एक खतरनाक कोबरा का रेस्क्यू करना एक सर्प मित्र की जान ले लिया। डिब्बा टूटा होने के कारण सांप डिब्बे से बाहर निकल आया और स्नेक कैचर के पैर में डस लिया, जिससे मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

​घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।

​हादसे से जुड़ी मुख्य बातें:

  • 6 किलोमीटर दूर गया था रेस्क्यू करने: सर्प मित्र अमन गोहिया उर्फ बॉबी (निवासी मंडला) को सोमवार को सूचना मिली थी कि 6 किमी दूर डूंगरा गांव में एक कोबरा सांप निकला है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और कोबरा को पकड़ भी लिया।
  • टूटे डिब्बे की लापरवाही बनी जानलेवा: अमन कोबरा को एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर रहे थे, लेकिन डिब्बा एक जगह से टूटा हुआ था। जैसे ही उन्होंने ढक्कन लगाया, कोबरा टूटे हुए हिस्से से बाहर निकला और उनके बाएं पैर की उंगली के पास डस लिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • अस्पताल में तोड़ा दम: सांप के डसने के बाद अमन की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

​अमन जिले के एक सक्रिय सर्प मित्र थे, जो इससे पहले कई जहरीले सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर चुके थे।

Hot this week

घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के मासूम को डंपर ने कुचल, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

​जालोर: जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र के छाजाला गांव में...

Topics

एसएससी की तैयारी करने आए 18 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, 15 दिन पहले ही नरसिंहगढ़ से आया था

​इंदौर: भंवरकुआ थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img