Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

बेटा दुष्कर्म का आरोपी, मां की लाश खेत में मिली

रायसेन जिले के दिल्हारी गांव में शुक्रवार को एक महिला का शव खेत में मिला है। महिला 5 दिन से लापता थी, उसका बेटा बलात्कार का आरोपी है। महिला का नाम मुन्नीबाई रैकवार (55) है। उनके घर के पीछे खलिहान में मिला है।

जानवरों ने नोच दिया था शव शुक्रवार को आस पास के लोगों ने बदबू आने पर खलिहान में जाकर देखा तो वहां एक शव पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल भेज दिया है। मामले में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। शव को जानवरों ने भी नोच दिया था।

महिला का बेटा रेप का आरोपी सिलवानी एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य ने बताया कि मृतका पिछले कुछ दिनों से लापता थी। प्रथम दृष्टया शव 5-6 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 12 अगस्त को मृतका के बेटे पर उसकी ही 13 साल की नाबालिग सौतेली बेटी से रेप का आरोप लगा था।

बम्होरी थाना प्रभारी प्रतीम सिंह राजपूत मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। एसडीओपी मौर्य ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img