Wednesday, April 29, 2026
26.1 C
Bhopal

संसद परिसर में सोनिया-स्मृति के बीच नोकझोंक

संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद गुरुवार को संसद परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच बहस हुई तो सोनिया ने स्मृति से कहा- डोंट टॉक टु मी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि सोनिया ने भाजपा की महिला सांसदों को धमकाया है।ऐसे हुई तकरारसोनिया गांधी जब संसद परिसर में थीं तो भाजपा की महिला सांसदों ने उन्हें रोककर बात करनी शुरू की। सांसद रमा देवी ने सोनिया से कहा- आपके सांसद अधीर रंजन राष्ट्रपति के बारे में कैसे बयान दे रहे हैं। इस पर सोनिया ने कहा- अधीर रंजन ने माफी मांग ली है, लेकिन इस मामले में मेरा नाम क्यों लिया गया?वहां मौजूद स्मृति ईरानी ने कहा- मैडम मैं आपकी मदद कर सकती हूं, मैंने आपका नाम लिया था। इस पर सोनिया ने कहा- डोंट टॉक टु मी। बस इसके बाद दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। बहस बढ़ती देख सोनिया वहां से चली गईं। उनके जाने के बाद भाजपा की महिला सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी।इधर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि सोनिया ने भाजपा की महिला सांसदों को धमकाया है। उन्होंने कहा कि सोनिया ने स्मृति समेत अन्य भाजपा सांसदों से बुरा बर्ताव किया है।इसलिए नाराज हुईं सोनियाकांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को संसद परिसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहा था। इस पर भाजपा की महिला सांसदों ने गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा किया। दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन में स्मृति ने अधीर रंजन के बयान के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और सोनिया गांधी से माफी मांगने को कहा।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img