Thursday, September 10, 2026
22.1 C
Bhopal

ममता बोलीं- गांगुली को ICC का चुनाव लड़ने दें

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे सौरव गांगुली को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चुनाव लड़ने की अनुमति दें। ममता ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक रूप से निर्णय न ले। वह क्रिकेट और खेल के लिए सोचे।

ममता की इस अपील पर बंगाल में भाजपा के विधायक और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने निशाना साधा है। अधिकारी ने ममता से कहा- अगर ममता बनर्जी सौरव गांगुली का कार्यकाल बढ़ाना चाहती थीं तो उन्हें शाहरुख खान की जगह पश्चिम बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए था। दीदी खेलों में राजनीति न करें। पीएम मोदी इन चीजों से दूर रहते हैं।

ममता बोलीं- सौरव को गलत तरीके से हटाया गया
कोलकाता एयरपोर्ट पर सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सौरव गांगुली किसी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं। वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष थे। उन्हें अनुचित तरीके से बाहर किया गया। मुआवजे के तौर पर केंद्र सरकार को उन्हें ICC चुनाव के लिए नॉमिनेट करना चाहिए।

ममता ने कहा- मैं सभी देशवासियों की ओर से कह रही हूं। सौरव गांगुली हमारा गौरव हैं, उन्होंने अपने खेल और प्रशासनिक करियर को कुशलता से मैनेज किया है। वह एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं, इसलिए उन्हें वंचित किया जा रहा है।

Hot this week

एलएनआईपीई में छात्रा श्रुति की मौत पर हंगामा, वार्डन की संवेदनहीनता और चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

​सोनापुर/गुवाहाटी। असम के सोनापुर स्थित लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ...

तेज रफ्तार एसयूवी ने मचाया उत्पात: 8 वाहनों को मारी टक्कर, कॉलोनी का गेट तोड़कर भागा चालक

​भोपाल मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में...

Topics

तेज रफ्तार एसयूवी ने मचाया उत्पात: 8 वाहनों को मारी टक्कर, कॉलोनी का गेट तोड़कर भागा चालक

​भोपाल मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में...

भोपाल में बिजली कंपनी का जेई 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार

​भोपाल नया बिजली मीटर लगवाने और बिजली चोरी के पुराने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img