Friday, November 20, 2026
12.1 C
Bhopal

जबरन धर्म परिवर्तन देश की सुरक्षा के लिए खतरा:सुप्रीम कोर्ट

डरा-धमकाकर या लालच देकर धर्म परिवर्तन को सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर मामला बताया है। सोमवार को एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि जबरन धर्मांतरण न सिर्फ धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के खिलाफ बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा हो सकता है।

जस्टिस एमआर शाह और हिमा कोहली की बेंच ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ केंद्र सरकार को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही कानून की मांग को लेकर दायर याचिका पर 22 नवंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।

याचिकाकर्ता की मांग- धर्म परिवर्तन रोकने के लिए अलग से बने कानून
जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय ने याचिका दायर की है। याचिका में धर्म परिवर्तनों के ऐसे मामलों को रोकने के लिए अलग से कानून बनाए जाने की मांग की गई है। या फिर इस अपराध को भारतीय दंड संहिता (IPC) में शामिल करने की अपील की गई है। याचिका में यह भी कहा गया है कि यह मुद्दा किसी एक जगह से जुड़ा नहीं है, बल्कि पूरे देश की समस्या है जिस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img