Thursday, August 27, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में प्रेमी ने खुद को जिंदा जलाया:छोड़कर चली गई थी प्रेमिका, उसी के घर के सामने आत्मदाह

भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में एक युवक ने गर्लफ्रेंड के घर के सामने खुद को जिंदा जला लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी गर्लफ्रेंड दो दिन पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसी बात से वह परेशान था और उसे मनाने के लिए उसके घर पहुंचा था। जहां उसने कई बार गर्लफ्रेंड को आवाज लगाई, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। दो दिन पहले उसने में सोशल मीडिया पर चाकू से हाथ काटते हुए वीडियो भी शेयर किया था।छोला मंदिर में रहने वाला नीरज विश्वकर्मा (22) पुत्र संजय विश्वकर्मा जोगीपुरा में रहने वाली युवती से प्रेम करता था। दोनों पिछले तीन साल से लिव इन में रह रहे थे। नीरज ऑटो ड्राइवर था। पुलिस के मुताबिक वह नशे का आदी भी था। नशे में धुत होकर वह कई बार अजीब हरकतें करता था। इससे दाेनों के बीच विवाद भी होता था। परेशान होकर प्रेमिका दो दिन पहले नीरज को छोड़कर अपने घर चली गई। यह बात नीरज को नागवार गुजरी।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img