Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

थाने में आरोपी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जीजा के मर्डर में अरेस्ट हुआ था

मुरैना के सिविल लाइन थाने में रविवार सुबह हत्या के आरोपी ने खुदकुशी कर ली। उसने लॉकअप में अपने गमछे का फंदा बनाया और खिड़की की ग्रिल में फंसाकर फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही एसपी समीर सौरभ भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में TI, हेड कॉन्स्टेबल और एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किया गया है।

शनिवार रात करीब 10 बजे बालकृष्ण जाटव (31) उर्फ सनी पुत्र काशीराम जाटव को हत्या के आरोप में पुलिस अरेस्ट करके लाई थी। दिसंबर 2023 में अशोक जाटव नाम के युवक की हत्या हुई थी। इसी मामले में बालकृष्ण आरोपी था। अशोक रिश्ते में बालकृष्ण का जीजा लगता था।

बता दें, कि मृतक के बड़े भाई कल्लू ने पुलिस पर पांच लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया था, जिसमें एक लाख 10 हजार रुपए कल (31 अगस्त) ही दिए थे। वहीं, बालकृष्ण के सुसाइड के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कल्लू से वीडियो कॉल पर बात भी की। पटवारी ने एसपी को बर्खास्त करने और पुलिसवालों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।

अलग-अलग थानों में दर्ज थे 4-5 केस

मौके पर तहसीलदार और SDM के अलावा फोरेंसिक की टीम भी पहुंच गई है। मुरैना एएसपी डॉ. अरविंद ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ चार से पांच केस अलग-अलग थानों में दर्ज थे। शुरुआती जांच में गमछे से फांसी लगाया जाना पाया गया है।

परिजन बोले- 4 दिन पहले पकड़कर लाई थी पुलिस

सनी लक्ष्मणपुर जलालपुर वार्ड क्रमांक 63 ग्वालियर का रहने वाला था। यहां मुरैना में अपनी मामी के यहां अंबेडकर नगर जौरा रोड पर रहता था। यहां मजदूरी करता था। उसके परिजनों का आरोप है कि उसे पुलिस चार दिन पहले लेकर आई थी। उसकी मौत कैसे हो गई, इसका पुलिस ने सही-सही खुलासा नहीं किया है।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img