Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

थाना ऐशबाग का 1 साल से फरार आरोपी लगा अशोका गार्डन पुलिस के हाथ

राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाने का बलात्कार के मामले में 1 साल से फरार आरोपी थाना अशोका गार्डन पुलिस के हाथ लगा है | इसके साथ ही 1 साल से फरारी काट रहा आरोपी पर 17 अपराधिक मामले दर्ज हैं | जानकारी के मुताबिक अशोक गार्डन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ऐशबाग थाने का इनामी और फरार आरोपी सानिब अनम (19) एकता पुरी ग्राउंड के पास खड़ा है | इसके तुरंत बाद थाना प्रभारी अशोक गार्डन अनुराग लाल ने टीम को आरोपी के पीछे रवाना किया | अशोका गार्डन थाना पुलिस की टीम ने आरोपी सानिब को घेराबंदी कर दबोच लिया | जिसके बाद थाना अशोका गार्डन पुलिस ने ऐशबाग थाना को आरोपी के संबंध में सूचना दी | वही ऐशबाग पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया| मामले में गौर करने वाली बात यह है कि ऐशबाग और अशोका गार्डन थाने की दूरी 2 किलोमीटर की भी नहीं है | फिर भी ऐशबाग थाने के फरार आरोपी को अशोका गार्डन थाना पुलिस गिरफ्तार कर रही है | जबकि आरोपी का निवास थाना ऐशबाग से आधा किलोमीटर दूरी पर है | फिर भी ऐशबाग थाना इनामी बदमाशों को पकड़ने में नाकाम है |

आरोपी को गिरफ्तार करने में इन लोगों की रही अहम भूमिका

थाना प्रभारी अशोक गार्डन अनुराग लाल ने तुरंत टीम को भेजकर आरोपी को गिरफ्तार किया | टीम में शामिल उप निरीक्षक विजय भामरे प्रधान आरक्षक संतोष मंदरे समेत थाना अशोका गार्डन पुलिस टीम का अहम योगदान रहा |

Hot this week

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

Topics

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img