Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल की खनिज खदानों के आसपास होगी तार फेंसिंग

भोपाल की सभी खनिज खदानों के आसपास तार फेंसिंग होगी। ताकि, निर्धारित से ज्यादा जगह में अवैध खनन न हो। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को कलेक्टोरेट में बैठक लेकर अफसरों को निर्देश दिए। कहा कि ये काम गंभीरता से करें। तीन दिन पहले जिला पंचायत की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने यह मुद्दा उठाया था।

कलेक्टर सिंह ने ‘साथी’ अभियान में निराश्रित बच्चों के आधार कार्ड को लेकर तहसीलदारों से कहा कि वे जन्म प्रमाण पत्र जल्द दें। 5 अगस्त आखिरी डेट लाइन है। फॉर्मर रजिस्ट्री, आधार आरओआर, पीएम किसान ई-केवाईसी के आंकड़ों में तेजी लाएं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायतें लंबित हैं तो उन्हें जल्दी दूर करें। समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए चिन्हित शिकायतों का भी निराकरण करें।

गोविंदपुरा ने सबसे ज्यादा शिकायतें दूर कीं सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव आगे रहे। यहां कुल 34 शिकायतें दर्ज की गई थीं। इनमें से 31 संतुष्टि और निराकरण करके बंद की गईं। बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा ने 27 में से 24 शिकायतें बंद कराईं।

कोलार एसडीएम आदित्य जैन ने 27 में से 22, हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने 14 में से 12, टीटी नगर एसडीएम अर्चना रावत ने 8 में से 5, एमपी नगर एसडीएम एलके खरे ने 11 में से 10 और शहर वृत्त एसडीएम दीपक पांडे ने 17 में से 16 शिकायतों का निराकरण कराया। 100% शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद कराने के मामले में बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय सबसे आगे रहे। उन्होंने दर्ज सभी 9 शिकायतों को संतुष्टि से बंद कराया।

Hot this week

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

Topics

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img