Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

लव मैरिज कर रही दुल्हन ने लौटाई बारात

इंदौर की एक शादी में वरमाला के समय जोरदार हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ा कि लव मैरिज कर रही दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर बारात को लौटा दिया। मामला थाने तक पहुंचा और दुल्हन ने दूल्हे की मां पर केस दर्ज करवा दिया। हालांकि एफआईआर में दहेज मांगने का जिक्र किया है। मामला एमजी रोड थाने की नंदलाल पुरा स्थित कोष्टी समाज की धर्मशाला का है।

बाबू घनश्याम नगर निवासी एक युवती का विवाह 14 जुलाई को गौरव नामक युवक से सगाई हुई थी। बुधवार रात गौरव बारात लेकर आया था। तभी शादी में फोटोग्राफी कर रहे फोटोग्राफर ने दुल्हन के पास खड़े होकर पानी पी लिया। गौरव को यह बात नागवार गुजरी और फोटोग्राफर को थप्पड़ जड़ दिया।

अचानक हुए इस घटनाक्रम को देख दुल्हन हैरान रह गई और छोटी बात पर फोटोग्राफर को पीटने का विरोध किया। भड़के गौरव दुल्हन के साथ भी अभद्रता करने लगा। दुल्हन ने दूल्हे को स्टेज से नीचे उतार दिया और फेरों से इनकार कर दिया।

दुल्हन ने कहा शादी के पहले ही होने वाला पति उस पर हाथ उठा सकता है तो शादी के बाद मुझे क्या संभालेगा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को काफी समझाने के बाद भी विवाद नहीं सुलझा। इस बीच दुल्हन देर रात ही एमजी रोड थाने पहुंचकर दूल्हे गौरव और उसकी मां तरुणा पर प्रकरण दर्ज करवा दिया।

दहेज की मांग का प्रकरण दर्ज कराया

दूल्हे गौरव और उसकी मांच तरुणा पर दुल्हन की मां ने दहेज मांगने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत में कहा कि बेटी की सगाई 14 जुलाई को हुई थी और उस वक्त सोने की अंगूठी व 51 हजार रुपए दिए थे। स्टेज पर पहुंचने के बाद उनसे सोने की रकम की अनुचित मांग की गई।

टीआई विजय सिसोदिया के मुताबिक दोनों का प्रेम विवाह हो रहा था। करीब दो साल तक प्रेम प्रसंग चला और बाद में दोनों ने शादी करने के निर्णय लिया।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img