Friday, April 10, 2026
30.1 C
Bhopal

बड़े भाई ने छोटे भाई को मारने 10 लाख रुपए की फिरौती दी

खरगोन के काटकूट में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को मारने 10 लाख रुपए की फिरौती दी। आरोपी इंदौर से थार गाड़ी लेकर मेडिकल कारोबारी को मारने पहुंचे। आरोपियों ने थार गाड़ी से मेडिकल कारोबारी को टक्कर मारकर हादसे का रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गए।

इस मामले में इंदौर और देवास के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना मंगलवार शाम की है। मेडिकल कारोबारी संदीप शर्मा अपने मेडिकल स्टोर से गांव बड़ेल लौट रहे थे। जंगल के रास्ते में उनकी बाइक को एक थार गाड़ी ने टक्कर मारकर गिरा दिया। बदमाश उन्हें घेरने आए, लेकिन सामने से कुछ बाइक सवारों को देखकर संदीप अपनी जान बचाने में सफल रहे। बाद में उन्होंने ग्रामीणों की मदद ली।

भाई को मारने 10 लाख की फिरौती दी पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि संदीप के बड़े भाई डॉ. दीपक शर्मा, जो इंदौर में रहते हैं। उन्होंने पैतृक जमीन के विवाद में छोटे भाई की हत्या के लिए 10 लाख रुपए की फिरौती दी थी। दोनों भाइयों के बीच करोड़ों रुपए की 19 बीघा पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बड़े भाई चाहते थे कि छोटा भाई यह जमीन अपने नाम न करा पाए।

खरगोन एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया कि

आरोपियों ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने की योजना बनाई थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी को जब्त कर लिया है। एक आरोपी की निशानदेही पर अन्य चार और सुपारी देने वाले व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस ने अभी बड़े भाई डॉ. दीपक शर्मा को आरोपी नहीं बनाया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इंदौर निवासी चेतन बंजारा (भंवरकुंआ), शुभम आर्य (सिंधी कॉलोनी), राहुल वर्मा (जूनी इंदौर), आदित्य प्रधान मराठा (रावजीबाग), देवास निवासी दिनेश रंधावा (पूजापुरा) और रोहित राठौर (पडाली) शामिल हैं।

Hot this week

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...

विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर रेप

​ग्वालियर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर शादी...

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...

विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर रेप

​ग्वालियर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर शादी...

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

शादी के लिए लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

​ ​भोपाल | राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया...

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े...

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img