Wednesday, August 12, 2026
27.8 C
Bhopal

कमरे में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देखा और फिर पति ने कर दी दोनो की हत्या

मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने शख्स को पत्नी और उसके प्रेमी के कत्ल के इल्जाम में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अपनी पत्नी पर शक था कि वो प्रेमी के साथ अवैध रिश्ते में है, इसलिए उसने अपनी पत्नी और कथित प्रेमी की हत्या कर दी।

आरोपी की पहचान संजय भुरिया के रूप में हुई है। उसकी पत्नी का नाम लक्ष्मी और प्रेमी का नाम महेश था। सोमवार को संजय ने लक्ष्मी और महेश को एक-साथ देख लिया था, जिसके बाद उसने दोनों का कत्ल कर दिया।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

इंदौर के DSP उमाकांत चौधरी के अनुसार, 11 अगस्त को किशनगंज पुलिस को सूचना मिली की एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को जान से मार दिया है। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में संजय ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी अपने प्रेमी महेशा के साथ अवैध संबंध में थी। उसने दोनों को घर में एक-साथ पकड़ा था। संजय ने लकड़ी के डंडे से दोनों पर जोरदार वार किया। महेश के सिर में चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि लक्ष्मी बुरी तरह से घायल थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

DSP चौधरी के अनुसार, “संजय अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल पर लेकर अस्पताल पहुंचा। हालांकि, ज्यादा खून बहने की वजह से लक्ष्मी की मौत हो गई।” पुलिस ने संजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img