Saturday, February 14, 2026
18.5 C
Bhopal

विधायक बोले- कांग्रेसी होकर भी आरएसएस से जुड़ा हूं

आगर-मालवा की सुसनेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार ने खुले मंच से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तारीफ की है। उनका एक वीडियो सामने आया है, इसमें वे कहते दिख रहे हैं कि वे कांग्रेसी होते हुए भी संघ से जुड़े हैं।

इस वीडियो को बीजेपी ने ‘X’ पर शेयर किया और राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा, ‘जिस संघ को राहुल गांधी दिन-रात कोसते हैं, उसी संघ से कांग्रेस के विधायक जुड़े हुए हैं और उसकी प्रशंसा कर रहे हैं।’

बीजेपी ने राहुल गांधी को सलाह दी- अब नींद से जागिए और अपनी पार्टी में स्लीपर सेल और ‘घोड़े’ मत ढूंढिए।

विधायक के इस बयान की कांग्रेस संगठन में शिकायत भी हुई है।

राजपूत महासभा के मंच से दिया बयान वीडियो करीब 10 दिन पुराना बताया गया है। कांग्रेस विधायक परिहार आगर मालवा में राजपूत महासभा के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान सिंह ठीकरिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप भी संघ से जुड़े हुए हैं। मैं आपका सम्मान करता हूं। मैं भी संघ से जुड़ा हुआ हूं।

मंडल अध्यक्ष पूछेगा- कौन आया है ये? परिहार ने आगे कहा- मैंने कई पदाधिकारियों के साथ मिलकर काम किया है। दो साल पहले जब दारा सिंह मुख्यमंत्री से मिलने आए थे और गरोठ के विधायक को पुलिस उठाने आई थी, तब मैंने संघ के लिए कॉम्प्रोमाइज करवाया था।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेसी तो गिनती के बचे हैं। अगर मैं संगठन में आ गया तो मंडल अध्यक्ष पूछेगा- कौन आया है ये?

बीजेपी प्रवक्ता ने लिखा- आपकी पार्टी में भी कुछ अच्छे लोग बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने इस वीडियो को X पर शेयर करते हुए लिखा- सुसनेर से कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार खुले मंच से कह रहे हैं कि वे संघ से जुड़े हैं। राहुल गांधी, हो सकता है कि आपकी पार्टी में कुछ अच्छे लोग भी हों। हालांकि, ये भी हो सकता है कि वे अच्छे लोग आपके दिल में न हों।

पहली बार के विधायक हैं भैरो सिंह भैरो सिंह आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के विक्रम सिंह राणा ‘ गुड्डू भैया’ को हराया था।

वे करीब 10 दिन पहले गरोठ में सोंधिया समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसमें सभी राजनीतिक दलों और संगठनों के लोग शामिल थे।

Hot this week

95 साल के बुजुर्ग ने राइफल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बड़ी बहू पर प्रताड़ना का आरोप

​ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी...

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img