Thursday, June 18, 2026
30.9 C
Bhopal

गर्लफ्रेंड बोली- मर जा, युवक ने खुद पर लगाई आग

यह लड़की मेरे साथ 9 साल से रिलेशन में थी। 7 साल तक सब सही चला, लेकिन उसके बाद मुझे ब्लैकमेल करने लगी। शादी करने का झांसा दिया। जब मैंने कहा कि मुझे शादी करनी है, तू शादी कर, तो बोली- मैं शादी नहीं करूंगी। मुझे 3 लाख रुपए चाहिए।

रविवार (15 जून) दोपहर 2.30 बजे आग से झुलसे ग्वालियर के 24 साल के अजय कुशवाह की मौत हो गई। उसने उससे कुछ मिनट पहले ही दिए बयान में उसका दर्द छलका। उसने अपना नाम अजय कुशवाह बताते हुए कहा- मैं सिकंदर कंपू पर रहता हूं और एक छोटी सी फैमिली से बिलॉन्ग करता हूं।

मुझे मारने के लिए कुछ दिन पहले मेरे घर पर गुंडे भेजे गए थे। इसके बाद मामला लड़की के पिता को पता लगा तो वह मेरे पापा के पास आ गए। उन्होंने कहा कि आपके लड़के को शादी करनी है तो हमें पांच लाख रुपए देने होंगे, वरना शादी नहीं हो सकती।

ग्वालियर की माधौगंज थाना पुलिस ने अजय को खुदकुशी के लिए उकसाने पर प्रेमिका, उसके पिता दशरथ मदने, भाई सागर मदने पर बीएनएस की धारा 108 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

9 साल पहले एक शादी में मिले थे दोनों अजय सिंह कुशवाह के पिता सुरेश कुशवाह सब्जी का ठेला लगाते हैं। अजय भी उनकी मदद करता था। 9 साल पहले, साल 2016 में, एक शादी समारोह के दौरान माधौगंज पटियावाला मोहल्ला में रहने वाली एक लड़की से उसकी नजरें मिली थीं। दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर एक-दूसरे को चाहने लगे।

सबसे पहले लड़की ने प्यार का इजहार किया। दोनों ने एक-दूसरे से शादी का वादा किया और रिलेशनशिप में आ गए। सात साल तक सब कुछ ठीक चला। साल 2023 के बाद अचानक उनके रिश्ते की डोर कमजोर होने लगी। युवती खुद को अजय से दूर करने लगी।

शादी के बदले मांगे रुपए, ब्लैकमेल किया जब अजय को ये एहसास होने लगा कि उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही है और दूसरे लड़कों से भी बात करती है, तो उसने उससे शादी करने के लिए कहा। इस पर लड़की ने पहले मना कर दिया, फिर शादी के बदले तीन लाख रुपए मांगे।

आरोप है कि जब अजय ने यह रुपए देने से इनकार किया, तो प्रेमिका ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह उसे धमकाने लगी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह उसे झूठे मामले में फंसा देगी। इसी कारण अजय पिछले कुछ महीनों से काफी परेशान था।

प्रेमिका के पिता ने मांगे थे 5 लाख रुपए जब बात ज्यादा बढ़ गई तो लड़की के पिता और अजय के परिजन को भी मामले की जानकारी लग गई। इस पर लड़की का पिता 15 से 20 बदमाशों को साथ लेकर अजय के घर पहुंचा था। वहां उसने साफ शब्दों में कहा था- अगर मेरी बेटी से अजय की शादी करना चाहते हो तो पांच लाख रुपए देने होंगे, वरना यह शादी नहीं होगी।

अपने बेटे को भी समझा दो कि वह मेरी बेटी से शादी का सपना छोड़ दे। पिता पांच लाख रुपए मांग रहा था और बेटी तीन लाख रुपए। अजय के पिता सुरेश ने बताया कि जब से लड़की के परिवार वाले धमकाकर गए थे, तभी से बेटा डिप्रेशन में था।

अजय ने भी मौत से पहले अपने आखिरी वीडियो में कहा है कि वह उससे मिलने गया था, लेकिन लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही थी। मैंने उससे कहा कि अगर हमारा प्यार कुछ नहीं है, तो बता दो। इस पर उसने कहा, “तू मर जा, फिर मैं क्या करता? और मैंने खुद को आग लगा ली।

‘जल रहा था अजय, वीडियो बना रही थी प्रेमिका’ पिता का कहना है- जिस समय अजय ने प्रेमिका के घर के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी, उस समय वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन उसे बचाने का प्रयास किसी ने नहीं किया। जिस लड़की के लिए मेरे बेटे ने आग लगाई, वही उसका वीडियो बना रही थी।

कुछ राहगीरों ने आग बुझाने के लिए उस पर पानी डालकर उसे बचाने का प्रयास किया। वहीं, कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग से झुलसे घायल अजय को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में दो दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद घायल अजय ने रविवार दोपहर 2:30 बजे दम तोड़ दिया।

पिछले 2 साल से दोनों के बीच अनबन चल रही थी युवक और युवती के बीच 9 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन पिछले दो साल से दोनों के बीच अनबन थी। अजय अपनी गर्लफ्रेंड के लिए दीवाना था, लेकिन अब वह उससे पीछा छुड़ाकर कहीं और शादी करना चाहती थी।

अजय के आत्मदाह के बाद युवती ने अपना बचाव करते हुए माधौगंज थाने में अजय द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने अजय का मोबाइल निगरानी में लिया है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल, मोबाइल के जरिए कुछ परतें खोलने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की जा रही है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

Topics

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img