Thursday, October 8, 2026
26.2 C
Bhopal

छत से धक्कर देकर की गई थी छात्रा की हत्या

भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में इमारत की दूसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। युवती को युवक ने छत से छक्का देकर मौत के घाट उतारा था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

वारदात के बाद किसी को आरोपी पर शक न हो इस कारण वह स्वयं युवती को अस्पताल लेकर पहुंचा था। शुरूआती जांच में पता चला है कि घटना के वक्त छात्रा और युवती के बीच विवाद हुआ था इसी दौरान युवक ने उसे घक्का देकर नीचे गिरा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

दोस्त से मिलने उसके घर चली गई थी

पुलिस के मुताबिक बीते बुधवार सुबह प्रिया घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थीं, लेकिन कॉलेज की बजाय वह अपने दोस्त तुषार के घर चली गई। तुषार चूना भट्टी इलाके की पारिका सोसाइटी में बने स्टे होम में केयर टेकर का काम करता था। दोपहर 12 बजे यहां की छत से प्रियंका नीचे गिर गई। युवक तुषार उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां पर डॉक्टर ने जैसे ही प्रियंका का मृत घोषित किया वैसे ही तुषार प्रियंका को वहां पर छोड़कर चला गया।

परिजनों ने आरोपी पर क्या आरोप लगाए?

पुलिस जांच में प्रेम संबंध का मामला सामने आ रहा है। परिजनों का आरोप है कि तुषार (कपिल) पिछले एक साल से प्रिया को परेशान कर रहा था। तुषार पहले ईश्वर नगर में रहता था, दोनों की दोस्ती हो गई थी। अब पुलिस तुषार की तलाश में जुटी है। एक टीम खंडवा में भी तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस ने तुषार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

Topics

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img