Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Bhopal

पत्नी ने दो भाइयों के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

टांडा के रसूलपुर-मुबारकपुर निवासी अनीस अहमद की उसकी पत्नी हिना फातिमा ने शनिवार रात अपने भाई शाहिद व आरिफ के साथ मिलकर रस्सी से गली घोंटकर हत्या कर डाली। इसके बाद शव को पुंथर झील के किनारे ठिकाने लगा दिया। रविवार सुबह युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की और मृतक की शिनाख्त करने के साथ चंद घंटों में ही तीनों हत्यारों को हिरासत में ले लिया। महिला ने पति की नशे की आदत से परेशान होकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

टांडा इलाके में हाईवे किनारे पुंथर झील के निकट रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा था, जिसके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। सीओ शुभम कुमार और इंस्पेक्टर दीपक रघुवंशी ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त अनीस (40) के रूप में की। शव मिलने की जानकारी लगते ही मृतक का भाई रईस अहमद व अन्य परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो मामला परत दर परत खुलने लगा। सीओ शुभम कुमार ने बताया कि अनीस नशे का आदी था। इसी के चलते अपनी पत्नी व बच्चों को मारता पीटता था। नशे की लत के लिए लोगों से रुपये उधार लेता था। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी अपने चार बच्चों के साथ करीब 22 दिन पूर्व अपने मायके चली गई थी।

ऐसे हुआ खुलासा
सीओ शुभम कुमार के मुताबिक रविवार को शव मिलने के बाद साला शाहिद घटनास्थल पर पहुंचा तो उसके पैरों में कीचड़ लगा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने घटना वाली रात पावर लूम पर होने की बात पुलिस से बताई। पुलिस ने जब  पावर लूम संचालक से शाहिद के बारे में पूछताछ की तो रात में न होने की बात पता चली। इसके बाद पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस ने शाहिद को हिरासत में लेकर जब मिट्टी की जांच कराने की बात कही तो उसने राज खोल दिया। उसने बताया कि शनिवार की रात अनीस अपनी ससुराल गया था। वहां अपने छोटे बेटे समीर को चिप्स दिलाया था। इसके बाद पत्नी उसे वहां से भगाने लगी। दोनों के बीच विवाद भी हुआ। इससे आक्रोशित साले शाहिद व आरिफ अपनी बहन हिना फातिमा के साथ अनीस को लेकर पुंथर झील के किनारे ले आए और यहां रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और शव छोड़कर चले गए थे।

Hot this week

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

Topics

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img