Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर तीन लोगों ने हमला कर दिया

शिवपुरी में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को यह घटना हुई। राहुल वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके बुआ के बेटे गिर्राज धाकड़ का हेमंत तिवारी, उसके भाई और गजेन्द्र कुशवाह से विवाद चल रहा है।

राहुल अपने घर से बुआ के घर गिर्राज को लेने जा रहा था। दोपहर करीब 1 बजे वह चंदू धाकड़ के मैरिज गार्डन के सामने पहुंचा। वहां हेमंत तिवारी, उसका भाई और गजेन्द्र कुशवाह ने उसे रोक लिया। तीनों ने पहले गालियां दीं। फिर लाठियों से हमला कर दिया। राहुल के सिर, पैरों और जांघ में चोटें आईं।

आरोपियों ने राहुल को जमीन पर पटक कर लाठियों और लात-घूसों से पीटा। उत्कर्ष सिंह जादौन और प्रशांत वर्मा ने बीच-बचाव कर राहुल को बचाया। आरोपी धमकी देकर गए कि अगर गिर्राज धाकड़ का साथ दिया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने हेमंत तिवारी, उसके भाई और गजेन्द्र कुशवाह के खिलाफ मारपीट और धमकी का केस दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img